देवेन्द्र किशोर ढुंगाना – बिर्तामोड 13 दिसंबर। नेपाल भारत खुली सीमा से भारत होकर नेपाल प्रवेश कर रहे एक भारतीय नागरिक को 1 लाख 99 रुपए के साथ मटिरबा पुलिस चौकी विराटनगर मोरंग के जवानों ने गिरफ्तार किया है ।

मटिरवा पुलिस चौकी के इंस्पेक्टर बासु कार्की से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तकरीबन 5:00 बजे के करीब भारत जोगबनी स्थित चाणक्य चौक होकर नेपाल प्रवेश किए सुंदर विहार नई दिल्ली निवासी 56 वर्षीय महेश चंद्र के झूले के जांच के क्रम में कपड़े के अंदर रखे 500 के 390 नोट व 2000 के दो नोट बरामद किया गया है।

नेपाल में 100 से ऊपर की भारतीय मुद्रा नेपाल में प्रतिबंधित है ।लेकिन इतनी भारी मात्रा में 500 के नोट मिलने के बाद पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। वही हिरासत में लिए गए व्यक्ति को पूछताछ व अनुसंधान के लिए इलाका पुलिस कार्यालय रानी भेजने की बात इंस्पेक्टर कार्की ने कई है ।

याे खबर पढेर तपाईलाई कस्ताे महसुस भयाे?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

तपाईको प्रतिक्रिया

सम्बन्धित समाचार